फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होगा सामूहिक विवाह

Sat, 28 Apr 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के मद्देनजर कलश तैयार करतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होगा। इसके लिए श्रम विभाग ने आवेदन कर दिया है। विवाह के दौरान लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की टीम कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेगी। सभी जोड़ों की शादी और व्यवस्था की वीडियोग्राफी कर टीम ले जाएगी, फिर नतीजा घोषित होगा।
विज्ञापन


गोरखपुर मंडल की 678 बेटियों की शादी 29 अप्रैल को होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित तमाम मंत्री, अफसर वर-वधू को आशीर्वाद भी देंगे। सामूहिक विवाह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। श्रम विभाग के दफ्तर और विश्वविद्यालय परिसर में कलश सजाए जा रहे हैं। मंडप भी बन रहे हैं। उपश्रमायुक्त एके सिंह ने बताया कि यह पहला मौका होगा, जब गोरखपुर मंडल के चार जिलों की 678 बेटियों की शादी एक साथ कराई जाएगी। इसे ऐतिहासिक बनाने की कोशिश की जा रही है। सामूहिक विवाह को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराने का आवेदन किया जा चुका है। इसके सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।

इन जिलों से इतने वर-वधू
जिला जोड़े
गोरखपुर 351
महाराजगंज 101
कुशीनगर 105
देवरिया 121

25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह
सामूहिक विवाह में मंडल के 25 मुस्लिम युवक और युवतियों का निकाह भी होगा। सर्वाधिक नौ देवरिया और आठ जोड़े महराजगंज के हैं, जबकि गोरखपुर की पांच और कुशीनगर की तीन मुस्लिम बेटियों का निकाह होगा।
विज्ञापन


चार करोड़ 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
विवाह समारोह के बाद 678 जोड़ों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। हर जोड़ों को 65 हजार रुपये मिलने हैं। इस हिसाब से सामूहिक विवाह करने वाले जोड़ों को चार करोड़ 40 लाख 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

हर जोड़े की शादी पर सात हजार रुपये खर्च
हर जोड़े की शादी पर सात हजार रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। इसका भुगतान उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड करेगा। जोड़ों को रोजाना इस्तेमाल में आने वाले कुछ सामान भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें