फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से निजात के लिए दिया धरना

Fri, 02 Feb 2018 01:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय पर पूर्व विधायक जीएम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। छुट्टा पशुओं और नीलगायों से नुकसान हो रही फसलों के खिलाफ पूर्व विधायक जीएम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय पर धरना दिया। इसके उपरांत सीएम को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को देकर सरकार से फसलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन के जरिए पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की तमाम समस्याओं के निदान के क्रम में किसानों की फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाना गंभीर समस्या है। किसान फसलों की रखवाली के लिए ठंड में खेतों में रात गुजार रहे हैं। इसके बावजूद छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं। इतना ही नहीं इन पशुओं को भगाने के दौरान विवाद की भी स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में सरकार को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि छुट्टा पशुओं के लिए ब्लॉक स्तर पर गोशाला का निर्माण कराया जाए। इसके साथ वहां पशुओं के लिए चारा, दवा, पानी आदि की व्यवस्था की जाए। पशुओं की निगरानी के लिए अलग से व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें