फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को पीएम बनाने का लिया संकल्प

Mon, 15 Jan 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मायावती का जन्मदिन मनाते बसपाई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 62वें जन्मदिन पर सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा और आगामी लोकसभा चुनाव में भारी जीत दिलाकर मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने योगी सरकार को निशाने पर रखा। नेताओं ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों से दूर हो गई है, तभी तो किसान को सड़कों पर आलू फेंकने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य जोनल इंचार्ज और पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि संविधान खतरे में है, इसकी रक्षा के लिए सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई जरूरी है। मायावती हमेशा कांशीराम के सिद्धांतों पर चलीं और उन्होेंने समाज के हर वर्गों की पीड़ा समझी। सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के लिए बसपा सुप्रीमो को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।

विशिष्ट अतिथि विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार भेदभाव से काम कर रही है। जब सन्यासी राजा हो जाएंगे तो विकास ठप हो जाएगा। प्रदेश सरकार से जनता को बहुत उम्मीदें थी लेकिन निराशा हाथ लगी। महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, पार्टी नेता राजेश पांडेय व राजकुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनविरोधी है। ऑक्सीजन के अभाव में बच्चों की मौत हो गई और बाद में मेडिकल कॉलेज में आग लगवाकर सबूत मिटा दिए गए। इसमें प्रदेश सरकार की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री जीएम सिंह, जिलाध्यक्ष घनश्याम राही, हरि प्रकाश निषाद, बृजेश कुमार, विनोद बेलदार, हरेंद्र यादव, पूर्व जोन कोआर्र्डिनेटर श्रवण निराला, जोन इंचार्ज रामदेव पासवान, महानगर उपाध्यक्ष आलोक मोदी, जावेद सिमनानी, अयोध्या प्रसाद साहनी, लालजी भारती, ऋषि कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें