फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 आरक्षी, ट्रेड्स मैन एसएसबी में शामिल

विज्ञापन
एसएसबी में दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को ट्रेनिंग के बाद सातवें बैच के 94 आरक्षी और ट्रेड्स मैन सेना के मुख्य बेड़े में शामिल हो गए। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी रंजीत सिंह ने परेड की सलामी लेते हुए सभी को देशसेवा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


परेड का आकर्षण मार्च पास्ट रहा। मुख्य अतिथि डीआईजी रंजीत सिंह, उप कमांडेंट आशीष नैथानी ने परेड में शामिल जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम के बाद सैनिक तैयार होता है। जवानों को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, युद्ध कौशल, मैप रीडिंग जैसे बाह्य विषयों के साथ-साथ बल अधिनियम, कंप्यूटर ज्ञान, भारतीय संविधान व भारतीय दंड संहिता जैसे आंतरिक विषयों की जानकारी 15 सप्ताहों में दी जाती है।

ये आरक्षी हुए सम्मानित
संपूर्ण विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ आंतरिक क्रियाकलापों का पुरस्कार आरक्षी पंकज कुमार को, सर्वश्रेष्ठ बाह्य क्रियाकलापों का पुरस्कार आरक्षी संदीप कुमार, सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज का पुरस्कार सुमेर सिंह, सर्वश्रेष्ठ ड्रिल का पुरस्कार गजेंद्र पाल, सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी खेलकूद का पुरस्कार ललित टाक और समस्त विधाओं में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार सुमेर सिंह को दिया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि डीआईजी रंजीत सिंह ने दिया। इस दौरान अधिकारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में जवान और नव आरक्षियों के परिवार वाले उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें