फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनटांगियों का बना राशनकार्ड, मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ वनटांगियां बस्ती में दीपावली मनाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी वह वनटांगियों के बीच कॉपी, किताबें, कपड़े, मिठाई और फल बांटेंगे, लेकिन इस बार आयोजन कुछ खास होगा। प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। बस्ती के लोगों का राशन कार्ड ही नहीं बनाया गया बल्कि उन्हें राशन भी दिया जा चुका है। सभी को पेंशन देने की तैयारी है। वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के पात्रों से फॉर्म भरवा लिए गए हैं। इस काम को दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा भी प्रशासनिक अधिकारी बस्ती में तमाम सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

मुफलिसी में जीवन यापन करने वाले वनटांगियों के दिन अब बहुरने लगे हैं। दीपावली पर मुख्यमंत्री के दौरे से मद्देनजर पहले से ही दो स्थानों जंगल तिकोनिया, रामगढ़ में रहने वाले 115 परिवारों के राशन कार्ड बना दिए गए हैं। दोनों को राजस्व गांव का दर्जा दिया जा रहा है। हर घर में शौचालय बनवाने की योजना है। यही नहीं, प्रधानमंत्री आवास भी बनाए जाने हैं। जिला विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय ने बताया कि वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के पात्रों से ऑनलाइन फॉर्म भरवा लिए गए हैं। जल्द ही सभी को पेंशन मिलने लगेगी। राशन कार्ड बनाने का काम पूरा हो गया है। लोगों को राशन भी मिलने लगा है। 20 घरों में सोलर लाइटें लगवा दी गई हैं। मुख्यमंत्री चार दिवसीय दौरे पर 16 अक्तूबर को गोरखपुर आएंगे। इसी दौरान वह वनटांगियों के साथ दीपावली भी मनाएंगे। इससे पहले वह सांसद के रूप में वनटांगिया बस्ती में दीपावली मनाने जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें