फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना ले जाकर युवती संग किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को एक युवक बहला कर लुधियाना ले गया और वहां दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर के आधार पर बुधवार की शाम को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि वह 19 अगस्त को घर से डाक खाना जाने के लिए निकली थी। रास्ते में युवक उसे अपनी गाड़ी पर बैठा लिया और लुधियाना लेकर चला गया। जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले ही वहां लाकर गांव के पास छोड़ दिया। इस मामले में वह गोरखनाथ मंदिर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वहां से उनका प्रार्थना पत्र आईजी के पास पहुंचा, वहां से फिर एसपी के पास आया। एसपी ने सीओ को मामले की तहकीकात कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। सीओ के निर्देश के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के लिए मांगी आपत्तियां
संतकबीरनगर। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि शासन ने बखिरा को नगर पंचायत बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दावा आपत्तियां मांगे जाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को इसका प्रकाशन करा दिया जाएगा। 15 दिनों के भीतर यदि किसी को कोई दावा आपत्ति देनी है तो वह दे सकता है। उसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

23 पुलिस कर्मियों का कार्य क्षेत्र बदला
संतकबीरनगर। एसपी हेमराज मीणा ने बुधवार को उपनिरीक्षक कैलाश नाथ यादव समेत 23 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। एसपी ने बताया कि स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को रिलीव किए जाने के लिए संबंधित थानों के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है, ताकि वह अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्य भार ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें