फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार पड़ी, धकियाए गए ...चिल्लाते रहे अखिलेश भईया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत में रविवार को एयरपोर्ट पहुंचे सपाई जबरदस्त उत्साह में दिखे। शायद यही वजह रही कि सुरक्षा कर्मियों की तरफ से बरसाए गए मुक्कों और धकियाऐ जाने के बावजूद कार्यकर्ताओं में अखिलेश के करीब पहुंचने की होड़ मची रही। चेहरा दिखाने के लिए कोई राहगीरों की कार के छत पर चढ़ गया तो कोई दो सौ मीटर तक अखिलेश के समाजवादी रथ के पीछे-पीछे दौड़ता रहा। कुछ तो रथ के सामने से ही हटने को तैयार नहीं हो रहे थे। कई बार काफी जद्दोजहद के बाद भी जब सुरक्षाकर्मी कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल सके तो अखिलेश को खुद रथ के दरवाजे पर आकर उन्हें समझाना पड़ा।
शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर एयरपोर्ट से कुशीनगर के रामकोला तक समाजवादी रथ से गए। उनके स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में सपाई सुबह नौ बजे से ही एयरपोर्ट के बाहर जुटने लगे थे। कार्यक र्ताओं की गाड़ियों की वजह से एयरपोर्ट के बाहर जहां घंटो जाम लगा रहा वहीं फ्लाइट पकड़ने पहुंचे यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गेट पर ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग जाने से महिला यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में दाखिल होने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। अखिलेश करीब 11.40 बजे के करीब एयरपोर्ट पहुंचे। परिसर से बाहर निकलते ही अखिलेश के जयकारों से एयरपोर्ट के आस-पास का माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूल, मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री चार बजे के करीब रामकोला से लौटकर प्लेन से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सपाईयों को ही मिली एयरपोर्ट परिसर में एंट्री
एयरपोर्ट के भीतर अखिलेश यादव के स्वागत के लिए 12 सपाइयों को ही एंट्री मिल सकी। इनमें जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जिला महासचिव जवाहर लाल मौर्य, महानगर महासचिव सिंहासन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजली यादव, एमएलसी सन्नी यादव, पूर्व विधायक यशपाल रावत, विजय बहादुर यादव, राजमति निषाद और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह आदि शामिल रहे। इसी तरह एयरपोर्ट के बाहर स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, कीर्ति निधि पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, चंद्रबली यादव, रजनीश यादव, मनुरोजन यादव, खोखा सिंह, जफर अमीन डक्कू, राघवेंद्र तिवारी राजू, मिर्जा कादिर बेग, बिंदा देवी, सुशीला भारती, रुपावती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें