फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर गए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर(संतकबीरनगर)। परिवार का भरण पोषण करने के लिए कमाने गए बखिरा क्षेत्र के एक युवक की कानपुर में सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गई। उसका शव शनिवार को घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बखिरा क्षेत्र के बेलहर कला ग्राम पंचायत के भटली मुहल्ला निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि वे और उनके भाई बृजभान कानपुर में रहकर मजदूर करते है। छोटा भाई गणेश भी एक सप्ताह पूर्व कानपुर काम के सिलसिले में आया था। बताया कि गणेेश शुक्रवार की शाम को गैस सिलेंडर भराने कानपुर सब्जी मंडी से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित गेट के पास जा रहा था। उसी दौरान अचानक पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। इसकी सूचना उन्हें मिली तो वे मौके पर पहुुंचे और गणेश को प्राईवेट अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई। गणेश की मौत से परिवार सदमे में है। उसकी पत्नी कौशिल्या देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक गणेश के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


गणेश की मौत से उजड़ गया परिवार
बेलहर। कानपुर कमाने गए गणेश की मौत से उसका परिवार उजड़ गया। जहां पति की मौत से पत्नी बदहवास है वहीं बच्चों को अभी भी पिता के आने का इंतजार है। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही है। मृतक के चार भाई है सब अलग रहते हैं। मृतक गणेश के चार बच्चे हैं जिसमें करिश्मा आठ वर्ष, रूइया छह वर्ष, पलक पांच वर्ष, मनीष चार वर्ष है। इनके पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी की थी। कौशिल्या रो-रो कर यही कह रही थी कि अब उनके बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें