फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं चंपा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल कौड़िया की शिक्षक डॉ. चंपा सिंह बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। बच्चों को बेहतर तालीम देने के साथ ही उनके मानसिक स्तर को बढ़ाने, चित्र और मॉडल बनाकर समझाने की कोशिश ही उन्हें दूसरों से अलग करती है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन विशेष समारोह में राष्ट्रपति इन्हें सम्मानित करेंगे। पुरस्कार लेने के लिए शनिवार को डॉ. सिंह सपरिवार नई दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन

डॉ. चंपा ने अध्यापन कार्य में कई प्रयोग किए हैं। वर्ष 1999 में वह शिक्षक बनीं। कबाड़ से शिक्षण सहायक सामग्री बनाने, मॉडल तैयार करने, नवाचार में नए प्रयोग करना उनकी अलग पहचान है। इसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. चंपा से पढ़े छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड भी जीता है और विशेष छात्रवृत्ति भी हासिल की है। वर्ष 2014 में इनके कक्षा के छात्र विकास मौर्य ने 42वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इसके अलावा पांच अन्य छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए भी चयनित हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें