गोरखपुर। विजय यादव के आलराउंड (44 रन और तीन ओवर में एक रन एक विकेट) प्रदर्शन के दम पर आतिफ प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट मैच में विक्रम बस सर्विंस ने टीएन स्मैशर को 35 रनों से हरा दिया।
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहलेे बल्लेबाजी करने उतरी विक्रम बस सर्विंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 99 रन बनाए। विजय यादव ने 44 और प्रिंस शाही ने 29 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में टीएन स्मैशर के यशस्वी ने तीन, अनंत ने दो विकेट झटके। जवाब में टीएन स्मैशर की पूरी टीम 64 रनों पर ही ढेर हो गई। यथार्थ ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। विक्रम बस की ओर से गेंदबाजी में आलोक, अजीत को दो-दो विकेट और प्रिंस, विजय को एक-एक विकेट मिला। आलराउंड प्रदर्शन के लिए विजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।