गोरखपुर।
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने समान कार्य, समान पदनाम और समान वेतन की मांग को लेकर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने कामकाज ठप रखा। इससे विभाग में जीएसटी नंबर संबंधी कोई काम नहीं हुआ। साथ ही दोपहर बाद जीएसटी संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क का भी बहिष्कार कर दिया गया।
जीएसटी लागू होने के एक सप्ताह बाद भी राज्य कर अधिकारियों के कैडर का पुनर्गठन नहीं किया गया। इसके विरोध में विभाग के अधिकारी कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को अधिकारियों ने विभाग का कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया। एक राष्ट्र, एक कर, एक पदनाम और एक वेतन की मांग को लेकर उत्तरप्रदेश वाणिज्य कर सेवासंघ के प्रांतीय महासचिव बृजेश कुमार दीपांकर के आह्वान पर एडिशनल कमिश्नर विजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इस दौरान हेल्प डेस्क पर आने वाले किसी भी फोन का जवाब नहीं दिया गया। इस मौके पर ओपी सिंह, अनिल चतुर्वेदी, रामकेश्वर,एके सिंह, अमित पाठक, सुरेंद्र बहादुर, आरके सिंह, जीएन राय, प्रमोद कुमार, विनय कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।