फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप डाउनलोड कर खुद को करें सुरक्षित

विज्ञापन
कार्यशाला में मौजूद आईजी व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में डायल 100 की नई तकनीक की जानकारी देने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यशाला में आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि यूपी 100 सिटीजन सर्विस सेवा की शुरुआत हुई है। आम नागरिक इसके एप को डाउनलोड कर सकते हैं। मुसीबत के समय उन्हें एसओएस बटन दबाना होगा। इसे दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी हो जाएगी और पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को भी नया एप दिया गया है। इसके अंतर्गत वह कॉल्स एवं उन पर होने वाली कार्रवाई की पूरी जानकारी ले सकते हैं। अभी डायल 100 की कार्रवाई की जानकारी समय से नहीं हो पाती थी। अब अधिकारी रिस्पांस समय से लेकर पूरी जानकारी पा सकते हैं। साथ ही सीसीटीएनएस की भी अलग-अलग व्यवस्था की गई है। थाने पर लगे कंप्यूटर में डायल 100 की सभी गतिविधियां दिखाई देंगी। थानेदार किसी भी घटना पर क्लिक कर उसकी पूरी जानकारी ले सकेंगे। कार्यक्रम में सभी राजपत्रित अधिकारी, थानेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें