फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। हांसूपुर की पार्षद की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। राजघाट चौराहे पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित समारोह में इंटरमीडिएट में वेदांत कश्यप, सौमिता भौमिक, पूजा साहनी और 10वीं बोर्ड में निकेत श्रीवास्तव, शांतनु वर्मा, राहुल चौधरी समेत बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक हासिल करने वाले कुल 92 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि यह आयोजन निश्चित तौर पर युवाओं में प्रेरणा भरने वाला है। अध्यक्षता करते हुए डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान सिर्फ एक कार्यक्रम का आयोजन नहीं है, बल्कि ऊंचाई हासिल करने का संदेश भी देता है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, अजय शंकर श्रीवास्तव, पार्षद आरती श्रीवास्तव, शिवम मद्देशिया, अमित गुप्ता, आंचल पाठक, संदेश कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन पार्षद प्रतिनिधि संजय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें