हियुवा से निष्कासित पदाधिकारियों की घर वापसी
प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री ने सदस्यता ग्रहण कराई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) से निष्कासित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बुधवार को घर वापसी हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की स्थापना से जुड़े लोगों ने संघर्ष किया था। किसी वजह से भटक गए थे लेकिन किसी के बहकावे नहीं आए। संगठन की विचारधारा के अनुरूप काम करते रहे। इस वजह से दोबारा संगठन में जगह दी गई है।
हियुवा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को सात लोगों को सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश प्रभारी और विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल की मौजूदगी में पूर्व प्रदेश महामंत्री राम लक्ष्मण, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री अरुण भारती, पूर्व संरक्षक संतकबीरनगर वेद प्रकाश सिंह, पूर्व प्रभारी झांसी विभाग अरविंद वर्मा, पूर्व सह प्रभारी बस्ती विभाग श्याम बिहारी गौड़ और पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु को दोबारा संगठन में वापस लिया गया। गोरखपुर विभाग प्रभारी विनय जायसवाल, जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव, हिमांशु गुप्ता और संदीप शर्मा मौजूद रहे।