फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में मुंबई-कोलकाता के लिए भी शुरू होगी सीधी उड़ान

Sun, 25 Nov 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
flight
विज्ञापन
गोरखपुर। नया साल वायुयान सेवा के क्षेत्र में शहर के लिए कई उपलब्धियां लेकर आएगा। सात जनवरी से गोरखपुर से बंगलुरू की सीधी उड़ान की घोषणा पहले ही हो चुकी है। अब मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट की तैयारी है। इनके शुभारंभ की अभी कोई तिथि तो नहीं निर्धारित की जा सकी है मगर तैयारियों तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट अथारिटी ने एनओसी दे दी है। माना जा रहा है कि संबंधित विमान कंपनियां जल्द ही तिथि की भी घोषणा कर देंगी।
विज्ञापन


वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली के लिए तीन विमान कंपनियों एयर इंडिया, स्पाइस जेट और इंडिगो की एक-एक उड़ान होती है। इसके अलावा सूरत के लिए भी उड़ान हो रही है। बंगलुरू के लिए शुरू हो रही हवाई सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट खाली न मिलने से फ्लाइट की घोषणा और बुकिंग नहीं शुरू हो पा रही है। मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू होने से 36 घंटे की यात्रा महज दो घंटे में पूरी हो जाएगी। बंगलूरू की तरह मुंबई की भी उड़ान रोजाना होगी और 180 सीट की सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रीय सेवाएं भी जल्द

जल्द ही गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और लखनऊ आपस में हवाई सेवा से जुड़ जाएंगे। इन सेवाओं के नए साल के शुरू के तीन महीने के भीतर शुरू हो जाने की उम्मीद है। इसकी घोषणा हाल ही में दिल्ली के लिए शुरू हुई इंडिगो की विमान सेवा के कार्यक्रम के दौरान विमानन मंत्री सुरेश प्रभु और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें