फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को मुख्यमंत्री रखेंगे गुरू गोरक्षनाथ शोध पीठ की आधारशिला

Sun, 18 Nov 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ की आधारशिला रखेंगे। साथ में यूजीसी के निदेशक डीपी सिंह भी आएंगे। दोनों अतिथियों की मंजूरी मिलने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो वीके सिंह ने बताया कि यूजीसी निदेशक दिल्ली से और मुख्यमंत्री लखनऊ से सीधे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। परिसर स्थित क्रीड़ांगन में शिलान्यास के अलावा एनएसएस का योग संगम कार्यक्रम होगा। शोधपीठ के विशेष कार्याधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह व एनएसएस के समन्वयक डॉ. केशव सिंह को तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है।

वाणिज्य संकाय परिसर में बनेगा भवन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुराने वाणिज्य संकाय परिसर स्थित पुराने जर्जर हो चुके भवन को ध्वस्त करके गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ का नया भवन बनना है। पुराने भवन को पीडब्लूडी ने पहले ही कंडम घोषित कर रखा है। राज्य सरकार ने शोधपीठ के चार मंजिले भवन के लिए 13.83 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें