फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौटियों पर खरा उतरा स्पोर्ट्स कॉलेज का एस्ट्रोटर्फ

Sun, 28 Oct 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ पर जल्द ही अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एस्ट्रोटर्फ का मुआयना कर उसे हरी झंडी दे दी है। महासंघ से एनओसी मिलने के बाद अब शीघ्र ही एस्ट्रोटर्फ की कमान कॉलेज प्रशासन को सौंप दी जाएगी। फिलहाल ग्राउंड की देखरेख कार्यदायी संस्था कर रही है।
विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में पांच करोड़ की लागत से हॉकी के एस्ट्रोटर्फ का निर्माण वर्ष 2015 से चल रहा है। ग्राउंड का काम कार्यदायी संस्था की ओर से कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर किए जाने से पहले बेल्जियम स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की टीम एस्ट्रोटर्फ का मुआयना कर रिपोर्ट देती है। अगस्त में इस टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर ग्राउंड को देखा था।

वे बाकायदा इसके लिए अत्याधुनिक उपकरण भी लेकर आए थे। जांच के बाद टीम ने रिपोर्ट महासंघ को सौंपी। अब जाकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने इसकी जानकारी खेल निदेशालय को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें