फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने तक मिलेगा वोटर बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने तक मिलेगा मतदाता बनने का मौका
विज्ञापन

एक सितंबर से चार जनवरी 2019 तक प्रशासन चलाएगा अभियान
9, 23 सितंबर, 7, 14 और 28 अक्टूबर को विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वोटर बनने से बचे रह गए लोगों के लिए अच्छी सूचना है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की सभी विधानसभाओं में एक सितंबर से चार जनवरी तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक वोटर बनाने के साथ ही मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दुरुस्त किया जाएगा। दस नवंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण, 13 सितंबर, 10 और 24 अक्टूबर को ग्राम सभाओं, लोकल बाडी के बैठकों में सत्यापन तथा चार जनवरी 2019 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा भी वोटर बन सकेंगे। साथ ही लोगों की सहूलियत के लिए नौ और 23 सितंबर, 7, 14, 28 अक्टूबर को विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान जिले की सभी बूथों पर बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। वहीं पर फार्म मिलेगा और भरकर जमा भी किया जा सकेगा। अभियान के मद्देनजर ही डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने सभी से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करने के साथ ही सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट तैनात कर उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें