फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी कांड की आरोपी डॉ पूर्णिमा की जमानत मंजूर

Sat, 28 Jul 2018 02:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
brd hospital
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी कांड की आरोपी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला को 11 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा की पत्नी डॉ. पूर्णिमा इस मामले की पांचवीं आरोपी हैं, जिनकी जमानत मंजूर हुई है। चार आरोपी अभी भी जेल में हैं।  ऑक्सीजन की कमी के बीच बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों और लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में नौ लोग आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन


अगस्त 2017 में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। डॉ. पूर्णिमा भी अगस्त से जेल में बंद हैं। डॉ. पूर्णिमा के बेटे डॉ. पूरक मिश्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।इस मामले के आरोपी और ऑक्सीजन सप्लायर डॉ. मनीष भंडारी, डॉ. कफील खान, डॉ. सतीश और पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा को पहले ही जमानत मिल चुकी है। हालांकि चीफ फार्मासिस्ट गजानन जायसवाल, लिपिक उदय प्रताप शर्मा, संजय कुमार त्रिपाठी और सुधीर कुमार पांडेय अभी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें