फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चलेगी तबादला कराने या रुकवाने की सिफारिश

Sat, 28 Jul 2018 02:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के स्थानांतरण में अब किसी तरह की सिफारिश नहीं चलेगी। ऐसा करने वाले को विभाग चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को आदेश दिया है। आदेश से संबंधित पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि तबादला वार्षिक स्थानांतरण नीति के अंतर्गत किया जाता है।
विज्ञापन


विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों की ओर से स्थानांतरण कराने या निरस्त कराने के लिए सिफारिशें कराई जा रही हैं। इस वजह से विभाग की छवि लोगों में खराब हो रही है। यदि कोई भी जिम्मेदार ऐसी सिफारिश कराता पाया जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभी कुछ दिन पहले ही शिक्षा विभाग की ओर से जिले में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन और परस्पर स्थानांतरण को मंजूरी दी गई है। ऐसे में नए आदेश को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग प्रभावी कदम उठाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें