फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बची खबर सिद्धार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्बर कार्रवाई से मोहाना पुलिस सवालों से घिरी
विज्ञापन

बिना आदेश एकतरफा कार्रवाई की, विरोध पर लोगों को घर से निकालकर पीटा
देर शाम दोनों पक्षों में समझौता कराया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। बर्डपुर कस्बे में मंगलवार को हुई बर्बरता से मोहाना पुलिस सवालों में घिर गई है। पहले उसने बिना किसी आदेश के एकतरफा कार्रवाई करते हुए एक महिला का सामान सड़क पर फेंक घर खाली कराया फिर जब कस्बे के लोगों ने उन्हें दोबारा घर में दाखिल करा दिया तो लोगों पर बर्बरता से लाठियां बरसाईं। अब पुलिस लाठीचार्ज की बात खारिज कर रही है, वहीं प्रशासन मामले की लीपापोती में लगा है।
मोहाना पुलिस सोमवार शाम को एक पक्ष की महज शिकायत पर ही पीड़ित मुन्नी देवी के घर जा धमकी और उनकी बेटी व उनसे दुर्व्यवहार करते हुए सामान सड़क पर फेंक दिया। मां-बेटी ने किसी तरह सड़क पर रात काटी। मंगलवार सुबह जब कस्बे के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने ताला खोल कर दोनों को दोबारा घर में दाखिल करा दिया। इसकी सूचना मिलने पर फिर वही पुलिसकर्मी घर पहुंचे और मां-बेटी से दुर्व्यवहार करने लगे। यह देख कस्बे के लोगों ने विरोध किया तो उनसे भी भिड़ गए और लाठी बरसाने लगे। जिससे कुछ युवकों से उनकी हाथापाई हो गई। पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना दी तो एसओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को दौड़ाकर लाठियां बरसाने लगे। पुलिस ने मुन्नी देवी के पड़ोसी हरिद्वार के घर में घुसकर विजय कुमार मोदनवाल और उनके छोटे भाई बलराम को घसीटते हुए बाहर निकाला और बेरहमी से पीटा। विजय को बचाने के लिए पहुंचे बड़े भाई दिलीप पर भी लाठियां बरसाईं। बाद में कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस की हरकत के विरोध में व्यापारियों ने पूरे कस्बे की दुकानें बंद कर दीं। कस्बे की स्थिति तनावपूर्ण देख एसओ ने जनपद मुख्यालय को सूचना दी। जिस पर करीब 11 बजे आनन-फानन में एसडीएम सदर राजेश सिंह, सीओ सदर, कपिलवस्तु कोतवाल संजय दुबे, सदर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह, महिला थाना प्रभारी संध्या रानी तिवारी, एक बटालियन पीएससी व फायर ब्रिगेड सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को काबू करते हुए मामला शांत कराया। कस्बे में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम को पुलिस दोनों पक्षों से मुन्नीदेवी, लवकुश व उसकी पत्नी को थाने ले गई और बर्डपुर के कुछ संभ्रांत लोगों को बुलाकर समझौता करा दिया।



तीन घंटे प्रभावित रहा आवागमन
इस घटनाक्रम से करीब तीन घंटे तक बर्डपुर पल्टादेवी मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। जिससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं हमेशा गुलजार रहने वाली कस्बे की गलियों मेें सन्नाटा छाया रहा। लोग पुलिस का अमानवीय चेहरा देखकर सकते में हैं।

अफसर ने पुलिस से पूछा, किस आधार पर की कार्रवाई
घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया। पूछा कि किस कागजात के आधार पर मकान को खाली करवाया गया। बिना मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के लाठीचार्ज कैसे हुआ। इस पर पुलिस जवाब नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर गए थे। लोगों को समक्षा बुझाकर मामले को शांत करवा दिया। संज्ञान में आया है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। रिपोर्ट तैयार करके भेजी जाएगी।
राजेश सिंह एसडीएम सदर

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप गलत है। अगर कहीं किसी प्रकार से चूक हुई है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
मुन्ना लाल सिंह, एएसपी सिद्घार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें