फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक हो जाएगा जीत-हार का फैसला

Mon, 12 Mar 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मतगणना कार्मिकों को ईवीएम से मतों की गिनती की बारीकियां बताई गईं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सदर संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए बुधवार की सुबह आठ बजे से गणना शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर एक बजे तक फैसला हो जाएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अलग-अलग विधानसभाओं के मतों की गिनती के लिए यूनिवर्सिटी के अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल लगेंगे। एक टेबल अलग से रिटर्निंग ऑफिसर का होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक समेत चार कर्मचारी होंगे। सभी मतगणना पर्यवेक्षक राजपत्रित अधिकारी होंगे। सहजनवां में सबसे कम 29 राउंड और गोरखपुर शहर में सबसे ज्यादा करीब 34 राउंड की गिनती होगी। कैंपियरगंज और पिपराइच में 30 राउंड और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा में 31 राउंड की गिनती होगी। सबसे पहले सर्विस वोटरों के वोटों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के नंबर आएंगे। प्रत्याशियों या उनके एजेंट, प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी आदि की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का सील तोड़कर ईवीएम निकाले जाएंगे।

यूनिवर्सिटी में विधानसभावार यहां होगी गिनती
कैंपियरगंज - बैडमिंटन हॉल
पिपराइच - कामर्स ब्लॉक (पश्चिमी)
गोरखपुर शहर - कला संकाय
गोरखपुर ग्रामीण- कंवेंशन हॉल
सहजनवां - कामर्स ब्लॉक (पूर्वी)

मोबाइल फोन, कैलकुलेटर प्रतिबंधित
हर टेबल पर प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट मौजूद रहेंगे। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, कै लकुलेटर समेत हर तरह के इलेक्ट्रानिक सामान प्रतिबंधित रहेंगे। पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस
चुनाव के नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशी या पार्टी के सदस्यों की तरफ से किसी भी तरह का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। संबंधित प्रत्याशी को पुलिस बल की मौजूदगी में घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें