फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मना अटल का जन्मदिन

Mon, 25 Dec 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पूर्व पीएम के जन्मदिन पर भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। शहरी, ग्रामीण क्षेत्र के हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने शहर, ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जोड़ने का काम किया। सड़क निर्माण का सबसे ज्यादा काम अटल के कार्यकाल में हुआ था। अब मोदी और योगी सरकार इसे आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय और महानगर कार्यालय के साथ ही हर बूथ पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर अलग छाप छोड़ी थी। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का जीवन सादगी भरा रहा।

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल का योगदान देश कभी भुला नहीं पाएगा। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना उनकी परिकल्पना थी। पुर्दिलपुर में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। सुरेंद्र जायसवाल, मनु जायसवाल ने भी उनकी उपलब्धियां बताईं। अलग-अलग कार्यक्रमों में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, राकेश सिंह पहलवान, ओमप्रकाश शर्मा, देवेंद्र पाल, राजेश गुप्ता, बृजेश मणि, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रणजीत राय, डॉ. रमेश सिंह, भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी मनाया जन्मदिन
गोरखपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि अटल की अगुवाई में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया और विकास के नए आयाम स्थापित किए गए। इस मौके पर शमीम अहमद, इरशाद अहमद, जैनुद्दीन अहमद, वजीउल्लाह अंसारी, जलालुद्दीन, मो. साहिल, रियाज अहमद, अहमद अली, आफताब आलम, मो. शाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें