फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर अभियान आज से, लेखपाल करेंगे सहयोग

Mon, 25 Dec 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम, पता सही कराने के साथ छूटे हुए लोगों को मंगलवार से वोटर बनने का मौका मिलेगा। आयोग के निर्देश पर 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर दस्तक देकर वोटर बनाने का काम करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन करने के साथ ही राजनीतिक दलों को भी निर्वाचन कार्यालय की तरफ से वोटर लिस्ट मुहैया कराई जा रही है ताकि वे भी खामियों को चिह्नित कर अभियान में अपना सहयोग दे सकें।
विज्ञापन


उधर, बीएलओ के तौर पर लेखपाल भी मंगलवार से शुरू होने जा रहे मतदाता अभियान में अपना पूरा सहयोग देंगे। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ दुबे का कहना है कि साथी लेखपाल की पिटाई पर संघ ने मांगों को के लिए 30 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। लेखपालों का निलंबन और मुकदमा वापस नहीं लेने की दशा में जिले के सभी लेखपाल 31 दिसंबर से कार्य बहिष्कार करेंगे। ऐसे में वोटर अभियान को भी उनका सहयोग नहीं रहेगा।

हर रविवार को विशेष अभियान
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान आने वाले सभी रविवार 31 दिसंबर, 7, 14, 21 और 28 जनवरी को विशेष अभियान का आयोजन होगा। इसके तहत सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। वहीं पर संबंधित लोगों से वोटर फॉर्म आदि भराकर मतदाता बनाने या वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म छह- मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और पता बदलवाने
फॉर्म सात- वोटर लिस्ट से नाम कटवाने
फॉर्म आठ- नाम, पता संशोधित कराने के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें