फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव में फिर मचेगा धमाल

Fri, 17 Nov 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर कमिश्ननर ने अफसरों के साथ बैठक की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो साल बाद एक बार फिर आयोजित होने जा रहे गोरखपुर महोत्सव में जमकर धमाल मचेगा। दिन में विभिन्न खेलकूद, नृत्य और चित्र प्रतियोगिताएं होंगी तो रात को बालीवुड नाइट सजेगा। गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में 11 जनवरी से शुरू होकर तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में लोक कलाकारों को भी मंच साझा करने का मौका मिलेगा। इससे पहले पूर्व कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद की पहल पर 2015 में यूनिवर्सिटी में गोरखपुर महोत्सव का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन


गोरखपुर में पर्यटन, संस्कृति और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए साल की शुरूआत में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर प्रशासन एवं पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को इसी संबंध में कमिश्नर अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें कई विभागों के अफसर शामिल हुए। दो घंटे से अधिक देर तक चली बैठक में महोत्सव की रूपरेखा के साथ ही तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

तय हुआ कि महोत्सव में पारंपरिक खेलकूद जैसे कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि की प्रतियोगिताएं करायी जाएंगी। साथ ही माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही शिल्प मेला एवं बालीवुड के कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कलाकारों का चयन बाद में होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए बाल फि ल्म महोत्सव के आयोजन की भी योजना है। इसके अलावा अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले व्यक्तियों तथा साहित्य कला अध्ययन, पत्रकारिता, लेखन, लोक कला एवं सामाजिक कार्य से जुड़े हुए व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में डीएम राजीव रौतेला, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, जीडीए वीसी वैभव श्रीवास्तव, सीईओ गीडा हर्षिता माथुर, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह सहित कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।

महोत्सव की तैयारी के लिए बनी कमेटी
बैठक के दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। डीएम इस कमेटी के उपाध्यक्ष होंगे। इसी तरह कमेटी में एसएसपी, नगर आयुक्त समेत कई अन्य अफसरों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए भी कई छोटी-छोटी सब कमेटी भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें