फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राहुल से खुला मेयर का खाता

Sat, 04 Nov 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा से राहुल गुप्ता ने शुक्रवार को नामांकन किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। नामांकन के छठे दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल गुप्ता से मेयर के नामांकन का खाता खुला। रुस्तमपुर के अधिवक्ता सुशील ने भी निर्दल के तौर पर पर्चा दाखिल किया। इस दिन पार्षद पद के लिए 85 पर्चे दाखिल हुए तो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य के लिए 114 दावेदारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

सपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा की अगुवाई में समर्थकों के साथ सुबह 11:30 बजे राहुल गुप्ता नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन कक्ष में पांच लोगों को ही एंट्री मिली। इनमें राहुल के साथ राममूर्ति वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और दोनों महासचिव मौजूद रहे। राहुल ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजमति निषाद, मोहसिन खान, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, गीतांजलि यादव, सिंहासन यादव, किसान सिंह, राजकुमारी देवी, जफर अमीन डक्कू, मनुरोजन यादव, राघवेंद्र तिवारी उर्फ राजू, मिर्जा कादिर बेग, पंकज शाही, कीर्ति निधि पांडे, प्रमोद यादव, संजय पहलवान, कालीशंकर, शहाब अंसारी समेत कई सपाई मौजूद रहे। बीजेपी से अधिक सीटें जीतेगी सपा : राममूर्ति नामांकन के बाद पत्रकाराें से बातचीत में जिला प्रभारी राममूर्ति वर्मा ने निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में योगी और बीजेपी के प्रति लोगों में भारी आक्रोश है। जिस तरह से व्यापारियों के साथ लूट, हत्या और अपहरण की वारदातें हो रही हैं, उससे लोगों में नाराजगी है। हालांकि एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि नगर निगम चुनाव में सपा की स्थिति पहले अच्छी नहीं रही, मगर उन्होंने दावा किया कि अब तस्वीर बदल गई है। इस बार पार्टी मेयर के चुनाव में प्रदेश में बीजेपी से अधिक सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
नगर पंचायतों में नामांकन का हाल नगर पंचायत नामांकन (अध्यक्ष) नामांकन (सदस्य)
पिपराइच 5 23
सहजनवां 1 23
बांसगांव 2 08
मुंडेरा बाजार 0 09
पीपीगंज 5 19
गोला 4 03
बड़हलगंज 0 08
उनवल 3 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें