गोरखपुर।
इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में 24 घंटे में बीमारी से दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 20 नए मरीज भर्ती किए गए।
मृतकों में महराजगंज के श्रीकांत व बस्ती की अमिका शामिल हैं। वहीं भर्ती मरीजों में देवरिया से छह, कुशीनगर से दो, बिहार से पांच, महराजगंज से चार, गोरखपुर, बस्ती और बलरामपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं। इस बीच 21 मरीज स्वस्थ करके घर भेजे गए। मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस के 1470 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें से 310 की इलाज के दौरान मौत हो गई। वर्तमान में इंसेफेलाइटिस वार्ड में 130 मरीजों का इलाज चल रहा है।