फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर शख्ती करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली परिसर में दशहरा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। जिसमें थानेदारों को क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक हलचल पर पैनी नजर रखने को कहा गया। साथ ही शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

डीएम वीके सिंह ने कहा कि दशहरा व मोहर्रम को लोग आपसी सौहार्द से मनाएं। पुलिस कर्मियों से उन्होंने कहा कि दशहरा व मोहर्रम में व्यवधान पैदा करने वालों से सख्ती से निपटें। उन्होंने थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कानून व्यवस्था के मामले में शासन की मंशा से भी अवगत कराया। कहा कि अपने थाना क्षेत्रों में ग्राउंड लेवल पर नेटवर्क दुरुस्त रखें। ताकि सूचना मिलने में आसानी रहे। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर क्षण तैयार रहें।
एसपी आरपी सिंह ने पुलिस कर्मियों को आगाह किया कि कहीं डीजे बजता हुआ मिला तो कार्रवाई की जाएगी। जुलूस में इस बात का ध्यान रखें की कोई मदिरा का सेवन कर उत्पात न मचाए। अगर कोई मदिरा का सेवन कर उत्पात करते दिखे तो तुरंत कार्रवाई करें। ऐसा मिले तो तुरन्त कार्रवाई करें। सभी थानेदारों को सुरक्षा से जुडे़ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश देते हुए उन्होंने दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में टीम बनाकर पेट्रोलिंग करे। उन्होंने सादे ड्रेस में भी पुलिस को भीड़ में तैनात करने के लिए भी कहा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को टीम के साथ निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई गड़बड़ी की आशंका हो तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें भी सूचना दें।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल सदर रामदवन मौर्य, नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्रा, घुघली एसओ आरके सिंह, एसओ श्यामदेउरवां रामपाल यादव, एसओ पनियरां ओपी चौहान, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह, एसओ चौक आनंद गुप्ता के अन्य थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें