फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट के लिए 15 फीसदी कम दर पर टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। नौसड़ से कालेसर तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शुक्रवार को टेंडर निकाला गया। करीब सात किलोमीटर तक सड़क के बीच में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 50 से अधिक निविदाएं पड़ी थीं। एसटी इलेक्ट्रीकल्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 15 फीसदी कम दर पर निविदा डालने पर उसे काम मिल गया। हालांकि तय दर से कम रकम में निविदा पड़ने की वजह से प्राधिकरण के सामने अब काम की गुणवत्ता भी बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस काम के लिए 16 जून 2017 को 3.97 करोड़ रुपये की निविदा को निरस्त कर दिया गया था। चार फर्मों को स्ट्रीट लाइट लगाने का काम मिला था। उन्होंने गड्ढे भी खोद दिए थे, मगर जीडीए उपाध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने टेंडर में अनियमितता का हवाला देते हुए उसे निरस्त कर दिया। ऐसे में दोबारा टेंडर निकाला गया। निर्धारित दर 3.97 करोड़ रुपये से 15.30 फीसदी कम दर पर निविदा डालने वाली फर्म को काम मिल गया। इससे जीडीए को करीब 61 लाख रुपये की बचत हुई है। प्राधिकरण का कहना है कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें