फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरों के गम देख अपना दर्द भूले जवान

Tue, 22 Aug 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
राहत और बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राहत एवं बचाव में जुटे एनडीआरएफ के वाराणसी की 11 वीं बटालियन टीम में आए इलाहाबाद के अजय शर्मा का आठ साल को बेटा अस्पताल में पिछले तीन दिनों से भर्ती है। उसे तेज बुखार है। अजय के घर से बुलावा भी आ चुका है लेकिन वे गांव-गांव जाकर दूसरों की मदद में लगे हैं। वहीं मिर्जापुर के सुनील कुमार की पत्नी की डिलिवरी इसी सप्ताह होनी है। दोनों जवान तीन महीने से घर नहीं पहुंचे हैं। इसके पहले वे दूसरे जगहों पर आई बाढ़ में मदद को गए थे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह चार बजे टीम गोरखपुर पहुंची और छह बजे तैयार होकर झंगहा पहुुंच गई। कंपनी कमांडर मनीष सोनी ने बताया कि टीम में 40 जवान हैं और चार टीमें बचाव व राहत कार्य में लगी है। शासन से 14 गांवों में मदद के लिए जाने को कहा गया है। मनीष कहते हैं, अजय और सुनील को छुट्टी देना चाहते हैं, लेकिन उनकी जगह जब तक कोई नहीं आएगा कैसे भेज सकते हैं। इन जवानों की मुश्किलें और तकलीफ कुछ ऐसी है कि वे बयां भी नहीं कर सकते। ऊपर से बाढ़ पीड़ितों का भी गुस्सा उन्हें सहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें