डॉ. सुधा सुंदर रमन।
- फोटो : Amar Ujala
सीपीआईएम की केंद्रीय कमेटी की पदाधिकारी एवं एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुधा सुंदर रमन ने गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज का हाल देखने के बाद व्यवस्था में तमाम खामियां होने की बात कही। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में व्याप्त कमीशन राज और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की जरूरत बताते हुए तमिलनाडु मॉडल को अपनाने की जरूरत बताई। डॉ. सुधा ने सुझाव दिया कि मेडिकल कॉलेज में तीन माह के लिए एडवांस ऑक्सीजन सप्लाई होनी चाहिए। डॉक्टर, नर्सों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसकी वजह पीएचसी, सीएचसी समेत जिला अस्पतालों में सुविधा-संसाधनों का अभाव है। जेई वैक्सीनेशन के साथ सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए।
सीएम की जवाबदेही बनती है
20 साल से ज्यादा अरसे से गोरखपुर का सांसद रहने के बाद अब योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इसके बाद भी उनके क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में संसाधनों का अभाव है। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते कई मासूम अपनी जान से हाथ धो बैठे। ऐसे में सीएम की जवाबदेही बनती है।