फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में शुभम और शिव नारायण अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती पर विभिन्न वर्गों में भाषण, निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में शुभम मिश्रा और शिव नारायण पांडेय अव्वल रहे। नसरैन परवीन और सलीम अली को द्वितीय स्थान तथा शिवानी मिश्रा तथा अरुण वर्मा को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि मुंशी प्रेम चंद्र का साहित्य समाज के शोषित वर्गों के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत है। गोदान, ईदगाह, सेवा सदन जैसी कृतियां काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में अर्चना गौड़, प्राची गुप्ता, अनामिका वर्मा ने प्रथम तथा अंशी पटेल, विशाल गुप्ता, सविता रौनियार ने द्वितीय और अनुष्का पटेल जयकिशन यादव प्रतीक्षा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य कुमार, केचन प्रजापति, नेहा ने प्रथम अर्चना गौड़, आकृति पटेल और अरविंद कुमार ने द्वितीय तथा अंशी पटेल, शिखा राव, तेज मौर्य ने तृतीय स्थान अर्जित किया है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक घनश्याम राव, आनंद प्रकाश राव, जितेंद्र वर्मा, एस एन पांडेय, मनोज यादव, राधेश्याम रावत, जेपी राय, वासुदेव प्रजापति, राजू मद्देशिया, राजू सिंह, घूरे प्रसाद, भगवान चरण शर्मा, संजय प्रजापति, बृजेश कुमार यादव, हरिकेश्वर प्रसाद, अजय गुप्ता, दिनेश राव, धर्मेंद्र गुप्ता, सोनी यादव, नीलम प्रजापति, प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें