फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम की 38वीं उत्तर मध्य क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में जहीर अहमद और महिला वर्ग में वाराणसी की रेणुका राय चैंपियन बनीं। आगरा की ममता और कानपुर के सगीर अहमद को रनर-अप से संतोष करना पड़ा। होटल प्रगति इन में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर एलआईसी उत्तर मध्य क्षेत्रीय दफ्तर कानपुर के प्रादेशिक प्रबंधक अरविंद सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफ ी प्रदान की और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कानपुर के जहीर अहमद और कानपुर के ही सगीर अहमद के बीच हुआ। जहीर ने सगीर को 25-0, 19-18 अंक से हराकर खिताब जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में कानपुर के जहीर अहमद ने इलाहाबाद के राज किशोर नाथ को 25-11, 25-0 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरे सेमीफाइनल में कानपुर के सगीर अहमद ने वाराणसी के अशोक कुमार सिंह को संघर्षपूर्ण मैच में 25-18, 25-8 अंक से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। अशोक ने इलाहाबाद के राजकिशोर नाथ को 18-11, 25-0 अंक हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम के महिला वर्ग के फाइनल मैच में वाराणसी की रेणुका ने आगरा की ममता को बड़े ही संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-17 व 23-22 अंक से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के लिए हल्द्वानी की चित्रा लसपाल ने बरेली की भावना गुप्ता को 21-20, 7-24 व 24-11 अंक से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम में कट स्पेशलिस्ट माने जाने वाले इलाहाबाद के अशोक कुमार सिंह को बेहतरीन कट से लोगों को प्रोत्साहित करते रहने के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर रमेश चंद्र वर्मा, डी एम मित्तल, आरके गौर, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें