गोरखपुर। सदर तहसीलदार सत्येंद्र सिंह के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिवक्ता सभागार में वकीलों ने बैठक कर निर्णय किया कि तहसीलदार के तबादले तक कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। उधर, सदर तहसील में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
बता दें कि कार्य बहिष्कार के बाद भी सदर तहसीलदार का कोर्ट संचालित होने से खफा अधिवक्ताओं ने गुुरुवार को जमकर हंगामा किया था। कोर्ट के बाहर धरने पर बैठने के साथ ही वकीलों ने तहसीलदार से अभद्रता भी की थी। उधर, अधिवक्ताओं ने बैठक कर तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जानबूझकर मामलों को लंबित रखने के साथ ही रुपये के लिए वादकारियों को परेशान करते हैं। कहा कि जब तक डीएम, तहसीलदार का तबादला नहीं कर देते, वे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।