फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध सर्किट से जुड़े इलाकों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजन राय
गोरखपुर। सीएम सिटी के साथ ही बौद्ध सर्किट वाले इलाकों की सूरत जल्द बदली नजर आएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने कार्ययोजना बनाने का काम शुरू कर दिया है। सारनाथ, कुशीनगर, फाजिलनगर, कपिलवस्तु और श्रावस्ती में लखनऊ से एक टीम सर्वे करने आएगी। सर्वे के बाद टीम इन इलाकों के सांसद और विधायक से भी सुंदरीकरण के लिए सुझाव मांगेगी। प्रस्ताव के मुताबिक इलाके का निरीक्षण पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी करेंगी। उनकी स्वीकृति के बाद ही प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को लुभाने और सीएम सिटी में पर्यटन के लिहाज से एतिहासिक स्मारकों, प्राचीन मंदिरों के कायाकल्प के साथ ही रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की योजना बनाई है। पिछले दिनों अफसरों की टीम ने लखनऊ में मीटिंग कर कार्ययोजना भी तैयार कर ली है, जिसके मुताबिक गोरखपुर और बौद्ध सर्किट वाले जिलों में 100 करोड़ के बजट से सभी पुराने मंदिरों और पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण किया जाएगा। मरम्मत कार्य के साथ ही लाइटिंग, साज-सज्जा पर भी काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। सर्वे के लिए जल्द ही तीन सदस्यीय टीम गोरखपुर के अलावा सारनाथ, कुशीनगर, फाजिलनगर और श्रावस्ती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें