फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पडरौना नगर के आवास विकास कालोनी के एक घर में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरा खुलवाकर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कई दिन पहले ही फांसी लगाई होगी।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में रहने वाले 35 वर्षीय सोहम मणि पीएनबी में कर्मचारी थे। बाद में किसी आरोप में इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हो गई थी। कुछ दिन पहले इनकी पत्नी बच्चों समेत मायके चली गई थी। दो दिन से इनका फोन नहीं उठा रहा था तो पत्नी ने मुहल्ले के परिचितों को फोन करके जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। बृहस्पतिवार को कुछ लोग इन्हें खोजते हुए घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और कमरे से दुर्गंध आ रही थी। अनहोनी की आशंका से लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस पहुंची और कमरे में पंखे की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटकते हुए शव को उतरवाया।
कोतवाल विजयराज सिंह के अनुसार दुर्गंध निकलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि कई दिन पहले इस व्यक्ति ने फांसी लगाई होगी। मौके की स्थिति आत्महत्या की तरफ इशारा कर रही है। घरवालों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें