फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश के बाद भी धधक रही हैं 90 भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कच्ची शराब के कारोबारियों से परेशान वनग्राम भारीवैसी के लोगों ने तहसील दिवस में शराब कारोबारियों की लिस्ट व उन तक पहुंचने का नक्शा देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दो महीने पहले वनग्राम में मंडलायुक्त अनिल कुमार की खुली बैठक में ग्रामीणों ने पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का कारोबार होने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने कच्ची शराब बंद करवाने व कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंडलायुक्त का आदेश बेअसर देख ग्रामीण तहसील दिवस में पहुंचे और शराब कारोबारियों की लिस्ट व उनतक पहुंचने का नक्शा बनाकर एसडीएम फरेंदा गिरीश चंद श्रीवास्तव को देकर कार्रवाई की मांग की।
फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्या के नेतृत्व वनग्राम भारी वैसी के शिब्बन पटेल, किशोर, सीताराम, चिनकान, नन्हू पटेल आदि पहुंचे। लोगों ने एसडीएम को पत्र देकर आरोप लगाया कि पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से वनग्राम भारी वैसी में कच्ची शराब की लगभग 90 भट्ठियां धधक रही हैं। इससे गांव के लोगों व बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। अगर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने 72 शराब कारोबारियों की विस्तृत सूची और उनके अड्डों तक पहुंचने का नक्शा भी एसडीएम को दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि प्रशासन धंधा बंद कराने में हीलाहवाली करेगा तो गांव के लोग मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें