गोरखपुर। भीषण गर्मी में शहर के करीब 20 हजार परिवार आधी रात के बाद बिजली गुल होने से परेशान रहे। सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली।
मंगलवार की रात करीब दो बजे नार्मल उपकेंद्र के राजघाट फ ीडर का केबल बाक्स भी ब्रस्ट हो गया। इससे करीब 4500 घरों की बिजली गुल हो गई। इस फ ाल्ट से बरहुआ ट्रांसमिशन से आने वाली लाइन भी ट्रिप हो गई। इससे नार्मल व लालडिग्गी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली कटी रही। लाइन तब जाकर होल्ड हो सकी जब नार्मल उपकेंद्र की बिजली काटी गई। ऐसे में करीब 20 हजार परिवारों को बिजली संकट झेलना पड़ा। बुधवार सुबह सात बजे वैकल्पिक व्यवस्था से नार्मल उपकेंद्र के राजघाट फ ीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की। एसडीओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि केबल बाक्स बदल कर राजघाट फ ीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
तीन घंटा बिजली गुल होने से बिजली दफ्तरों में ठप रहा कामकाज
गोरखपुर। मोहद्दीपुर उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफ ार्मर का रबर बुशिंग कटने से उससे जुड़े मोहल्लों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रही। इस कटौती के कारण बिजली निगम के मुख्य अभियंता दफ्तर समेत करीब आधा दर्जन अन्य दफ्तरों में काम काज ठप रहा। बिजली संबंधी काम लेकर आए काफी संख्या में लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। दोपहर एक बजे खामी दुरुस्त होने पर बिजली दफ्तरों व कालोनी में आपूर्ति बहाल हो सकी।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।