फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर से एयरपोर्ट तक आराम से भरिए फर्राटा

Thu, 02 May 2019 01:46 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर से एयरपोर्ट या कुशीनगर तक जाने वाले यात्रियों को अब नंदानगर क्रासिंग पर लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। नंदानगर अंडरपास का दूसरा हिस्सा भी बुधवार को दोपहर में खोल दिया गया है। इससे नंदानगर और उसके आसपास की एक लाख से ज्यादा आबादी को राहत मिलेगी। अब वे अपने वाहनों से फर्राटा भरते हुए क्रासिंग को आराम से पार कर सकेंगे। नंदानगर से गोरखपुर शहर की तरफ आने के लिए अंडरपास पहले ही खोला जा चुका है।
विज्ञापन

15 करोड़ की लागत से बने अंडरपास का काम अक्तूबर 2018 में शुरू हुआ था। दोनों ओर से अंडरपास के खुल जाने के बाद अब इसका काम पूरा हो गया है। सरदारनगर के रहने वाले सुरेश निषाद ने बताया कि दवा के सिलसिले में अक्सर शहर आना होता है। क्रासिंग बंद होने की वजह से भीषण गर्मी में काफी परेशानी होती थी। अब इससे निजात मिलेगी। नंदानगर के हरिशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों का दाखिला आर्मी पब्लिक स्कूल में कराया है। विद्यालय जाने और आने के दौरान जाम में बच्चे गर्मी से परेशान हो जाते हैं। अब इससे राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें