फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष मतदान पहली प्राथमिकता: वेकटेश्वर लू

Sun, 14 Apr 2019 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
वेकटेश्वर लू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेकटेश्वर लू ने कहा कि निष्पक्ष मतदान मेरी पहली प्राथमिकता है। बैठक के बाद पत्रकारों से बताया कि मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए सारी सुविधाएं दी जाएंगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्याशी, उनके प्रतिनिधि तथा संभ्रांत लोगों से अफसर लगातार बातचीत करेंगे। कहा कि यह लोकतंत्र का महात्योहार लड़ने नहीं मतदान करने का है जिससे लोकतंत्र और मजबूत बने।
विज्ञापन


लू ने बताया कि संवेदन और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रथम चरण में जो खामियां रह गई हैं उस पर रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। ईवीएम खराबी पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चार चरणों में जांच होती है। यदि कोई मशीन खराब होती है तो रिजर्व स्टॉक से तत्काल बदला जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग करने और लोकतंत्र के महात्योहार को मनाने की अपील की। इस दौरान आईजी आशुतोष कुमार, डीएम डॉ राजशेखर, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
इससे पहले बैठक में मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया।दिव्यागों का बूथ, सूचना की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची का प्रकाशन, ईवीएम की व्यवस्था, बूथों पर पानी, लाइट, टेन्ट आदि की जानकारी दी। जिलाधिकारी बस्ती ने बताया कि अतिरिक्त रूप से पोलिंग बूथों पर व्हील चेयर, पानी पीने के लिए मटके आदि की व्यवस्था की गई है।

मतदाता क्यों नहीं निकलते जानकारी लें

मंडल का औसत मतदान 60 प्रतिशत है। मतदान करने लोग क्यों नहीं निकले। उनकी समस्या क्या है अफसर उन्हें जाकर समझाएं। महिलाओं, कमजोर वर्ग के लोगों, दिव्यागों आदि को मतदान में कोई समस्या न हो ऐसी व्यवस्था की जाए। कानून व्यवस्था बनाने तथा विवाद की स्थिति पर कठोर कार्रवाई करें। मतदान के लिए प्रेरित किया जाए जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। डीएम डॉ. राजशेखर ने बताया कि पिछले चुनाव को आधार मानकर सबसे कम प्रतिशत के 100 मतदान केन्द्रों पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश दिए गए हैं।

स्वीप कार्यक्रमों की जानकारी ली

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रमों की जानकारी ली। बस्ती डीएम डॉ. राजशेखर ने बताया कि स्वीप के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 12 लाख मतदाताओं तक पहुंच बनायी जा चुकी है। शेष नौ लाख मतदाताओं पर प्रत्येक दशा में एक माह के पूर्व पहुंच बना लेगें। संतकबीरनगर के डीएम रवीश गुप्ता एवं सिद्धार्थनगर के डीएम कुणाल सिल्कू ने भी अपने अपने जिलों के स्वीप कार्यक्रमों की जानकारी दी। संक्षिप्त विवरण मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने दिया। प्रेक्षागृह में सीडीओ सिद्धार्थनगर हर्षिता माथुर, सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, डीडीओ, शिक्षा विभाग, एनसीसी, स्कूल के बच्चे, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों आदि को मतदाता जागरूकता के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें