फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत हो चुका... नहीं सहेंगे पाक की नापाक हरकत

विज्ञापन
चिल्हिया चौराहे पर गम आैर गुस्से के बीच स्थ्ाानीय लोगों ने शहीद जवानों को भावभ्ाीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाया गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। लोगों की बस यही मांग है कि बहुत हो चुका... अब नहीं सहेंगे पाक की नापाक हरकत। केेंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करे, जिससे कि उसकी कमर टूट जाए।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा की अगुवाई में भाजपाइयों ने जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कुणाल सिल्कू को सौंपा। इस मौके पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह समेत भाजपा के दुर्गा राय, परमात्मा पांडेय, हरिशंकर सिंह, गोविंद माधव, दिलीप चतुर्वेदी, राजेन्द्र पांडेय, हेमंत जायसवाल, दीपक मौर्य, श्याम सुंदर मित्तल, विजय गुप्ता, संतोष जायसवाल, केशभान राय, शिवनाथ चौधरी, लक्ष्मीकांत जायसवाल, महेन्द्र लोधी, घनश्याम चौधरी, राजू सिंह मौजूद रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महेश्वरी दयाल, शंभू प्रसाद, राजाराम, राम प्रसाद, राम नेवास, राम अचल, मुनीराम, राम अजोर, हरिशंकर, श्याम प्रकाश आदि की मौजूदगी रही। अपना दल एस जिला इकाई के तत्वावधान में वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। ग्राम कटिया बाबू में आयोजित कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, अनूप यादव, राजित राम यादव, प्रेम सोनी, रामधनी वर्मा, लालमन यादव, दीपक जायसवाल, प्रेम सागर जायसवाल, अंशुमान यादव आदि की उपस्थिति रही। सनई-जोगिया के बीच कटया चौराहे पर भी विरोध प्रदर्शन हुआ। पागल कमेटी के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष सौरभ दुबे, उपाध्यक्ष आकाश दुबे, श्याम यादव, संदीप यादव, प्रदीप यादव, शिव पूजन गुप्ता मौजूद रहे। बांसी तहसील के जिगनिहवा में भी युवाओं ने जुलूस निकाला।

सोहांस बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक दिलीप मोदनवाल की अध्यक्षता में दुकानदारों ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आलोक सिंह उर्फ शेरू, धर्मवीर सिंह, बजरंगी गोस्वामी, गुड्डू हाशमी की उपस्थिति रही। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक अभाविप के कार्यकर्ताओं ने तहसील संयोजक अमरनाथ सोनी की अध्यक्षता में जवानों को शिवशक्ति मंदिर पर श्रद्धांजलि दी । नगर मंत्री शुभम चौधरी, अनिल गुप्ता, सौरभ पांडेय, अजय यादव, अमित यादव, शिव कुमार पांडेय, राहुल सोनी, पंकज मोदनवाल, अमित यादव मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक तिलौली चौराहा, खुटेहना, किलकिल, महोखवा में दुकानें बंद रही। मनीष देव मिश्रा उर्फ़ बबलू मिश्रा, विश्वनाथ पांडेय, विनोद प्रजापति, राजू चौधरी, प्रिन्स पाठक मौजूद रहे। विकास खंड मिठवल में प्रधान संगठन की ओर से हुए कार्यक्रम में मो. याकूब खान, लखपति, गजानंद, राम नेवास चौधरी, बृजेश चौधरी, कल्लू पांडेय, पिंटू, अमरूद्दीन, मनौववर हुसेन आदि उपस्थित रहे। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक सिसवा चौराहे पर हुए विरोध प्रदर्शन में हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह, सोमनाथ मौर्या, ऋषभ सिंह, लवकुश गौड़, संकटा चौधरी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


नेपाल में आतंकी घटना पर रोष
बढ़नी। पड़ोसी देश नेपाल में भी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कृष्णानगर नगरपालिका वार्ड नंबर 2, गोलघर चौराहे पर शनिवार रात कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। ऋषि बाबू, इंडो-नेपाल सामाजिक मंच के अध्यक्ष अकरम पठान, समाज सेवी सुनील अग्रहरि, बृजेश गुप्ता, समाज सेवी सनी सरदार, नंदन श्रीवास्तव, रोशन जायसवाल, मुकेश राजभर, केशजी आदि की मौजूदगी रही।


पाक पीएम का पुतला जलाया, गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैखड़ा में रविवार को युवाओं ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला लेकर पूरे गांव में घूमते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और मुख्य चौराहे पर पुतला जलाया। इससे डुमरियागंज-बढ़नी मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ उर्फ सोनू, धीरू अर्कवंशी, संदीप कसौधन, रवि मोदनवाल, सुभाष विश्वकर्मा, डब्बू सिंह, दीपू सिंह, अमरेश सिंह आदि मौजूद रहे। भवानीगंज कस्बे व बयारा चौराहे पर भी पुतला दहन के बाद उपस्थित लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विनोद कौशल,सुरेन्द्र अग्रहरि, रितेश कौशल, माधव जायसवाल, मनीष अग्रहरि उपस्थित रहे।

51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा
चिल्हिया। चिल्हिया बाजार में थाना प्रभारी अवधेश राज सिंह, बीबीएस इंडेन गैस के प्रोपराइटर शैलेन्द्र श्रीनेत उर्फ शैलू सिंह, कमलेश मिश्रा, अंकित त्रिपाठी के साथ के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दुख की घड़ी में महाराजगंज के शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी के परिवार को गैस एजेंसी के प्रोपराइटर शैलू सिंह ने 51,000 रुपये के आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें