फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी नंबर-एक को फुटबाल प्रतियोगिता में रजत पदक

Thu, 12 Jul 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
टीम को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ में आयोजित 49वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक, एयरफोर्स ने रजत पदक हासिल किया है। बुधवार को उपविजेता टीम को प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


चार से सात जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में पूरे देश के 22 संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मैचों में सर्वाधिक रितिक राय ने 13 गोल किए। विद्यालय की तरफ से छात्र अभय, श्रीधर मूर्ति, रितिक, विकास, अगम, आशीष, सागर, अभिशेष, सुधांशु, आलोक, अंश, कुशाग्र, उत्कर्ष, लवकुश और हिमांशु बहादुर खेलने गये थे। टीम के सम्मान के इस अवसर पर शिक्षक राकेश रंजन सिंह, कोच जितेन्द्र सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें