फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर आवास के पास बना डाला अवैध कांप्लेक्स, सील

Wed, 23 May 2018 01:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही कमिश्नर आवास के पास निर्मित शापिंग कांप्लेक्स को गोरखपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को सील कर दिया। इस दौरान कांप्लेक्स के दुकानदारों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कांप्लेक्स में स्थित यूनियन बैंक की शाखा हटाने के लिए प्राधिकरण बैंक प्रबंधक को नोटिस देगा। वहीं लाखों का कच्चा माल खराब होने की अपील पर टीम ने मिठाई की दुकान ऋद्धि-सिद्धि के मालिक को 24 घंटे की मोहलत दी है।
विज्ञापन


बुधवार को टीम उसे भी सील करने जाएगी।
सहायक अभियंता पंकज पांडेय के नेतृत्व में टीम दोपहर 12 बजे बेतियाहाता स्थित शापिंग कांप्लेक्स पर पहुंची। इस दौरान कांप्लेक्स के मालिक राम किंकर दुबे मानचित्र नहीं दिखा पाए। सहायक अभियंता का कहना है कि कांप्लेक्स का मानचित्र एक बार निरस्त हो चुका है। दोबारा मानचित्र नहीं स्वीकृत कराया गया। यही नहीं पार्किंग के लिए जो स्थान निर्धारित था उसका भी अतिक्रमण कर लिया गया। टीम ने कांप्लेक्स में संचालित सभी दुकानों को सील किया।

इसमें एक पैथालॉजी भी शामिल है। इस दौरान टीम मिठाई की दुकान पर टीम के पहुंचने पर संचालक और उनके सहयोगियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ और दुकानदार जुट गए और फिर अफसरों से नोकझोंक शुरू हो गई। हालांकि टीम के साथ गई पुलिस की सख्ती पर दुकानदार पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें