फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं आज से

Wed, 14 Mar 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन बीएससी तृतीय वर्ष के औद्योगिक रसायन, इंडस्ट्रियल माइक्रोबॉयोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस के प्रथम प्रश्न पत्र होंगे। 14 मई तक चलने वाली इन परीक्षाओं के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस समेत 270 कॉलेजों में केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2 लाख 98 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


पहले दिन की परीक्षा सेंट एंड्रयूज कॉलेज, एमजी पीजी कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में होगी। इसमें लगभग 300 विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में घोषित स्नातक प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugorakhpuruniversity.in से परीक्षा कार्यक्रम का मिलान अवश्य कर लें। दो पालियों में सुबह 8 से 11 और दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षाएं होंगी।

270 केंद्रों पर होगी परीक्षा
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन के निर्देश पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्वकेंद्र प्रणाली खत्म कर दी है। केवल एडेड, सरकारी कॉलेजों समेत महिला कॉलेजों में ही स्वकेंद्र परीक्षा होगी। कई चरणों में हुए मंथन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 270 केंद्रों की सूची जारी कर दी थी। वर्तमान में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से 295 कॉलेज संबद्ध हैं।
विज्ञापन


स्नातक वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम
बीए, बीएससी-भाग एक - 17 मार्च से 25 अप्रैल तक
बीए, बीएससी-भाग दो- 17 मार्च से 27 अप्रैल
बीए, बीएससी-भाग तीन- 15 मार्च से 14 मई
बीएससी (एजी) तीनों वर्ष - तीन- 6 से 23 अप्रैल
बीएससी गृहविज्ञान तीनों वर्ष - 2 से 25 अप्रैल
बीकॉम भाग एक- 27 मार्च से 19 अप्रैल
बीकॉम भाग दो- 28 मार्च से 19 अप्रैल
बीकॉम भाग तीन- 22 मार्च से 21 अप्रैल
राष्ट्रगौरव- 26 अप्रैल

परास्नातक परीक्षा कार्यक्रम
एमए प्रथम वर्ष- 19 मार्च 13 अप्रैल
एमए द्वितीय वर्ष- 17 मार्च से 9 अप्रैल
एमए गृहविज्ञान भाग एक व दो- 3 से 19 अप्रैल
एमएससी कृषि भाग एक व दो- 3 से 16 अप्रैल
एमकॉम प्रथम वर्ष- 27 मार्च से 21 अप्रैल
एमकॉम द्वितीय वर्ष- 27 मार्च से 13 अप्रैल

कॉलेज करेंगे संयुक्त प्रवेश परीक्षा का प्रचार
गोरखपुर यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली बार आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हों, इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 307 कॉलेजों को पत्र भेजकर प्रवेश परीक्षा का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। पत्र के मुताबिक, कॉलेज अपने यहां दाखिले के लिए आने वाले विद्यार्थियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बारे में बताएंगे। अभ्यर्थी को एडमिशन, प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद करेंगे।

17 को होगा वाई-फाई का उद्घाटन 
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में वाई-फाई का 15 मार्च को प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया है। अब 17 मार्च की शाम पांच बजे इसका उद्घाटन होगा। कंप्यूटर सेंटर प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि उद्घाटन तक ट्रायल अलकनंदा हॉस्टल में जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें