फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने खेली होली, तिलक लगाया

Sat, 03 Mar 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
शहरवासियों के साथ होली खेलते सीएम योगी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में होली मनाई। गोरखनाथ मंदिर में होली खेलने के बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री अबीर-गुलाल लेकर बैठे और एक-एक करके लोग होली मिलने के लिए आते गए। सबको मुख्यमंत्री ने तिलक लगाया और शुभकामना की। मुस्लिम समुदाय के लोग भी अपने बच्चों के साथ मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और फूल माला पहनाकर मुख्यमंत्री को होली की शुभकामना दी। इससे पहले योगी सांसद और गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में होली मनाते थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर आ गए थे। पांडेयहाता और गुलरिहा के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-पाठ किया, फिर होलिका दहन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री घंटाघर पहुंचे और आरती करके भगवान नृसिंह की शोभायात्रा को रवाना किया। यहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अबीर-गुलाल उड़ाकर मुख्यमंत्री ने होली भी खेली।

इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी, मंदिर के कर्मचारियों के साथ होली खेली और सबको बधाई दी। देरशाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। करीब दो हजार लोग मुख्यमंत्री से मिलने और बधाई देने पहुंचे। इन सबके माथे पर मुख्यमंत्री ने चंदन का तिलक लगाया और मंगलकामना की। उन्होंने लोगों से अपील की कि सामाजिक कुरीतियों को स्वयं से दूर रखने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें