फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से करें संवाद, टीम भावना से करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरपा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस लाइंस में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्राइम कंट्रोल के गुर बताए और अपराध को एक-दूसरे थाना क्षेत्रों पर टालने की बजाए टीम भावना से काम करने को प्रेरित किया। जनता से बेहतर संवाद कायम करने की भी नसीहत देते हुए अच्छा व्यवहार करने को कहा। नेपाल सीमा क्षेत्र का जायजा लेने के बाद कपिलवस्तु कोतवाली का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे एडीजी पुलिस ऑफिस पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में फाइलों के रख-रखाव पर असंतोष जताते हुए सुधार की हिदायत दी। सीसीटीएनएस(क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) यूनिट में तैनात कर्मचारियों से ऑनलाइन एफआईआर व अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कहा, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपने अधिकारों का भरपूर प्रयोग करें।

सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बरतने का कहा। खुली सीमा होने के चलते संबंधित पुलिस की विशेष जिम्मेदारी है। सीमा सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल रखें, जिससे अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके। इस दौरान एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह, एएसपी अरविंद कुमार मिश्र, सीओ दकिलीप कुमार सिंह, सुनील सिंह, शिव सिंह, महेंद्र सिंह देव, आरआई सीबी सिंह, सदर एसओ डीके श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें