फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी घोषित

Tue, 31 Oct 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। नगर निगम पार्षद पद के लिए पार्टी बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। जिले की आठ नगर पंचायतों में से चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने के अलावा सपा ने एक और सीट पर महिला उम्मीदवार उतारा है। पिपराइच नगर पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, मगर पार्टी ने वहां से स्व. दयाशंकर गौड़ की पत्नी पतासी देवी गौड़ को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


इसी तरह सहजनवां से सपा ने छांगुर प्रसाद यादव की पत्नी छब्बा देवी, मुंडेरा बाजार से रामसमुझ प्रसाद की पत्नी प्रमिला मद्देशिया, गोला बाजार से महेंद्र प्रसाद सोनकर की पत्नी चंदा सोनकर तथा बड़हलगंज से सपा नेता शिवकुमार आर्या की पत्नी सीमा को उम्मीदवार बनाया है। बांसगांव से पार्टी ने चंद्रप्रताप सिंह उर्फ सीपी सिंह, पीपीगंज से मुन्नीलाल मद्देशिया और उनवल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार यादव पर दांव खेला है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला कमेटी की तरफ से भेजे गए प्रत्याशियों के नामों पर ही शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें