नगर निगम चुनाव में बसपा ने 17 वार्ड से पार्षद प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। प्रत्याशी के चयन में पार्टी ने युवाओं को तवज्जो दी है। वहीं निवर्तमान पार्षद एजाज अहमद को फिर टिकट देकर पार्टी ने संकेत दे दिया कि दूसरे निवर्तमान पार्षद डरें नहीं, उन्हें भी टिकट मिल सकता है। मेयर और पार्षद के अन्य प्रत्याशियों के नाम का एलान बुधवार शाम तक किया जा सकता है। बसपा के जोन इंचार्ज बृजेश कुमार, हरि प्रकाश निषाद और जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान की मौजूदगी में महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने प्रत्याशियों की घोषणा की। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि घोषित 17 प्रत्याशियों में 10 युवा हैं। छह मुस्लिम प्रत्याशी बनाए गए हैं।
बसपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची
वार्ड प्रत्याशी
01 महादेव झारखंडी टुकड़ा नं. एक संदीप कुमार
03 इंजीनियरिंग कॉलेज मोहन भारती
04 मानबेला बिजली देवी
05 महादेव झारखंडी टुकड़ा नं. दो चंद्रावती देवी
06 चरगांवा मो. कलीम
12 जनप्रिय विहार कृष्णानंद नंद मौर्य उर्फ नन्हे
15 गोपलापुर राम लवट निषाद
17 जंगल तुलसीराम पश्चिम डॉ. रमेश चंद्र चौधरी
19 नौसड़ रीता देवी
20 गिरधरगंज मालती देवी
25 तुर्कमानपुर शमा यासमीन
32 माधोपुर सूरज गोंड
36 बिछिया रेलवे कॉलोनी पूजा सिंह
41 कल्याणपुर एजाज अहमद
44 उर्वरकनगर बेबी
53 काजीपुर खुर्द अमीरून उर्फ स्वीटी
60 रुस्तमपुर यासमीन खातून