फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की पिटाई से भड़के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। मामूली विवाद में साथी की पिटाई से क्षुब्ध ग्राम प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय के सामने डुमरियागंज-बस्ती मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधानों को समझा-बुझाकर कुछ देर बाद ही जाम समाप्त करा दिया। ग्राम पंचायत मैथवलिया उर्फ मिश्रौलिया के प्रधान व पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महामंत्री मोहम्मद हमजा शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे ब्लाक में किसी काम से अपनी कार से आ रहे थे। उनकी गाड़ी अभी गेट के अंदर ही दाखिल हुई थी, कि ब्लाक की बाउंड्री के बाहर गैराज खोले मैकेनिक मंगरे की बोलेरो से टकरा गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान मंगरे व गैराज में काम करने वाले अन्य लोगों ने प्रधान को पीट दिया। ब्लाक में मौजूद अन्य प्रधान व कर्मचारी उस ओर दौड़े तब तक हमलावर फरार हो गए। इससे नाराज प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय के सामने बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डुमरियागंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया गया और गैराज मालिक के वाहन को थाने ले गई। ग्राम प्रधान भी थाने में पहुंच गए। उधर, घटना की सूचना पर बसपा नेत्री सैयदा खातून और पूर्व विधायक मलिक कमाल यूसुफ भी थाने पहुंचकर आरोपी मैकेनिक और उसके सहयोगियों को पकड़ने की मांग करने लगे। पीड़ित ग्राम प्रधान हमजा ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष सैनी, सतेंद्र उर्फ बब्लू पांडेय, फैजान उर्फ शब्लू, मुन्ना, मोहम्मद शमीम, दीपक, इलियास, इसराइल, कल्लू, नीरज दुबे आदि मौजूद रहे। एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है। मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गैराज बंद कराने की मांग
डुमरियागंज। ग्राम प्रधान की पिटाई से क्षुब्ध प्रधानों ने ब्लाक की बाउंड्री व परिसर में वाहनों की मरम्मत का काम बंद कराने की बीडीओ से मांग की है। बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने बताया कि ब्लाक की बाउंड्री पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने के साथ ही परिसर में अवैध तरीके से गाड़ियों के खड़ी करने पर रोक लगाने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
---
दस को मुख्यालय पर धरना देंगे प्रधान
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में ग्राम प्रधान मो.हमजा की पिटाई की राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने निंदा की है। संगठन के जिला संरक्षक श्यामनारायण मौर्य ने कहा कि मो.हमजा के साथ घटना निंदनीय है। इसके बाद ग्राम प्रधानों के थाने में पहुंचने पर एसओ का व्यवहार भी अशोभनीय रहा। इससे पहले इटवा और खेसरहा ब्लाक में प्रधानों पर हमलेे हुए हैं। जिले में ग्राम प्रधानों पर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसके विरोध में संगठन 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें