फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति, सास व जेठानी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। विगत 16 अगस्त को कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा कैमा में रहस्यमय तरीके से झुलसी नव विवाहिता की 20 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को भोर में पति, सास व जेठानी को गिरफ्तार कर दहेज हत्या में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मधवलियां निवासी राजकुमार चौधरी की बेटी संजिला चौधरी की शादी विगत 31 मई को थानाक्षेत्र के ही ग्राम सभा कैमा निवासी विनोद कुमार चौधरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। 16 अगस्त की रात में संजिला संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। इसकी खबर जब संजिला के मायके वालों को हुई तो वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। संजिला की गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार के बाद संजिला के पिता राजकुमार चौधरी ने मंगलवार को कोठीभार थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए जला कर मारने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर बुधवार की भोर में मृतका संजिला के पति विनोद चौधरी, सास कमलावती व जेठानी रंजना को सबयां रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया और दहेज हत्या के मुकदमे में जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया था, बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
खुशहालनगर। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने चैनपुर निवासी छोटू पुत्र कैलाश के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घुघली थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बीआरसी में धन उगाही का आरोप
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मिठौरा ब्लाक के जिला संयोजक ने दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने मिठौरा बीआसी पर बैग वितरण के मामले में शिक्षकों से धन उगाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में बीएसए से शिकायत कर जांच करने की मांग की है। कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों से भी सेवा पुस्तिका बनवाने और वेतन लगवाने के नाम पर भी धन लिया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई करने की मांग किया है। बीआरसी समन्वयक ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें